जोरहाट, 09 मई।
असम के जोरहाट जिले के चेनीजान क्षेत्र स्थित रामपुर भकतगांव में सामने आई एक गंभीर घटना ने पूरे इलाके में तनाव और आक्रोश का माहौल पैदा कर दिया है। पुलिस के अनुसार दो नाबालिग किशोरियों के साथ दुष्कर्म के आरोप में 65 वर्षीय व्यक्ति के खिलाफ गंभीर मामला दर्ज किया गया है।
जानकारी के अनुसार यह घटना 7 मई की शाम को घटित हुई, जिसके बाद एक पीड़ित नाबालिग किशोरी मानसिक रूप से अत्यधिक आहत हो गई और उसने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में शोक के साथ-साथ गहरा आक्रोश भी फैल गया है।
इसी बीच पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित राधेश्याम बौरी को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच प्रक्रिया तेज कर दी और विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ जारी रखी है।
रामपुर भकतगांव में इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों में भारी रोष देखा जा रहा है, वहीं स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस द्वारा आवश्यक कदम उठाए गए हैं।










.jpg)
