चेन्नई, 20 अप्रैल
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ के निर्देशक एटली और उनकी पत्नी प्रिया एटली के घर दूसरी बार खुशियों ने दस्तक दी है। इस दंपति के घर बेटी का जन्म हुआ है, जिसकी जानकारी एटली ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ साझा की।
उन्होंने एक भावुक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें उनका बेटा मीर अपनी छोटी बहन के आगमन का स्वागत करता नजर आ रहा है। एटली ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा करते हुए खुद को धन्य महसूस करने की बात लिखी। इसके साथ ही एक पोस्टर भी शेयर किया गया, जिसमें लिखा था कि मीर को अब एक छोटी बहन मिल गई है।
इससे पहले एटली और प्रिया ने फैमिली फोटोशूट के माध्यम से अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और फैंस से आशीर्वाद व प्यार की अपील की थी।
बेटी के जन्म की खबर सामने आते ही फिल्म इंडस्ट्री के कई सितारों ने दंपति को शुभकामनाएं दीं। सामंथा रुथ प्रभु, कीर्ति सुरेश और काजल अग्रवाल सहित कई कलाकारों ने सोशल मीडिया पर बधाई संदेश साझा किए। एटली और प्रिया ने वर्ष 2014 में विवाह किया था और 2023 में अपने पहले बेटे मीर का स्वागत किया था। अब बेटी के आगमन से परिवार की खुशियां और बढ़ गई हैं।



.jpg)


.jpg)



