बॉलीवुड
20 Apr, 2026

बॉक्स ऑफिस पर ‘भूत बंगला’ का जलवा, अक्षय कुमार की फिल्म ने मचाई धूम

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने तीन दिनों में 58 करोड़ रुपये की कमाई कर मजबूत शुरुआत की है। दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया से फिल्म की रफ्तार आगे और बढ़ने की उम्मीद है।

मुंबई, 20 अप्रैल।

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की चर्चित हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार शुरुआत दर्ज की है। 14 वर्षों बाद इस लोकप्रिय जोड़ी की वापसी को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। रिलीज के पहले तीन दिनों में फिल्म ने कुल 58 करोड़ रुपये का कारोबार कर मजबूत पकड़ बना ली है, जिससे साफ है कि अक्षय और प्रियदर्शन की कॉमिक टाइमिंग आज भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है।

फिल्म ने पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये की कमाई से अपना सफर शुरू किया था, जबकि दूसरे दिन इसका कलेक्शन बढ़कर 19 करोड़ रुपये तक पहुंच गया। सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार रविवार को फिल्म ने 23 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए और बेहतर प्रदर्शन किया। लगातार बढ़ती कमाई यह संकेत दे रही है कि सकारात्मक वर्ड ऑफ माउथ का फिल्म को बड़ा फायदा मिल रहा है और आने वाले दिनों में इसकी रफ्तार और तेज हो सकती है।

फिल्म की कहानी अर्जुन नामक किरदार के इर्द-गिर्द घूमती है, जो लंदन से भारत के एक गांव में पहुंचकर एक रहस्यमयी हवेली से जुड़े घटनाक्रम में फंस जाता है। इसमें तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और वामिका गब्बी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।

वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती बनाए हुए है और अपने 32वें दिन 4.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ घरेलू स्तर पर 1,115 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़