अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजन
05 Mar, 2026

ऑस्ट्रिया की महिला हॉकी टीम हैदराबाद पहुंची, विश्व कप क्वालिफायर की तैयारी

ऑस्ट्रिया की महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 क्वालिफायर में भाग लेने के लिए हैदराबाद पहुंची और 45 साल बाद विश्व कप के लिए क्वालिफाई करने का लक्ष्य रखी।

हैदराबाद, 05 मार्च।

ऑस्ट्रिया की महिला हॉकी टीम एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 क्वालिफायर में भाग लेने के लिए गुरुवार को हैदराबाद पहुंच गई। हैदराबाद, तेलंगाना में होने वाले इस टूर्नामेंट में कुल आठ देश हिस्सा लेंगे, जिनमें से तीन टीमें इस साल अगस्त में होने वाले एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप 2026 के लिए क्वालिफाई करेंगी। यह प्रतिष्ठित विश्व कप बेल्जियम और नीदरलैंड में आयोजित किया जाएगा।

ऑस्ट्रिया की महिला हॉकी टीम का एफआईएच हॉकी महिला विश्व कप में समृद्ध इतिहास रहा है। टीम ने प्रतियोगिता के शुरुआती चार संस्करणों में से तीन में भाग लिया था। हालांकि, 1981 के बाद से ऑस्ट्रिया इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई नहीं कर पाई है।

कप्तान जोहाना चेक के नेतृत्व में ऑस्ट्रिया की टीम पूल-ए में इंग्लैंड, इटली और कोरिया के साथ मुकाबला करेगी। टीम का लक्ष्य 45 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद विश्व कप के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रचना है।

कप्तान जोहाना चेक ने टूर्नामेंट को लेकर कहा, “यह हमारे लिए भारत में पहली बार है, इसलिए हम बहुत उत्साहित हैं और अच्छा हॉकी खेलना चाहते हैं। टूर्नामेंट से पहले हमारी तैयारी थोड़ी कम रही क्योंकि हमें केवल एक प्रशिक्षण सत्र मिला, लेकिन हम अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे। मैचों से पहले हमें कुछ और अभ्यास सत्र मिलेंगे और हम मैदान पर अपना सब कुछ झोंक देंगे।”

|
आज का राशिफल

मेष- कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। यार-दोस्तों के साथ सांझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। पूर्व नियोजित कार्यक्रम सरलता से संपन्न हो जाएंगे। जोखिम से दूर रहना ही बुद्धिमानी होगी। आपकी योजना से लोग प्रभावित होंगे। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

25° / 33°

Scattered thunderstorms

ट्रेंडिंग न्यूज़