शेयर बाज़ार
16 Feb, 2026

आय फाइनेंस की सपाट लिस्टिंग, कुछ ही देर में निवेशक 4.26% घाटे में

आय फाइनेंस का शेयर बीएसई और एनएसई पर 129 रुपये पर सपाट सूचीबद्ध हुआ। कारोबार के दौरान 120.60 रुपये तक फिसला, सुबह 11 बजे तक निवेशकों को 4.26% नुकसान।

नई दिल्ली, 16 फरवरी।

आईआईएफएल फाइनेंस के शेयरों ने सोमवार को शेयर बाजार में सपाट शुरुआत की, लेकिन कुछ ही देर में गिरावट के चलते आईपीओ निवेशकों को नुकसान का सामना करना पड़ा। नॉन बैंकिंग फाइनेंस कंपनी के इस आईपीओ का इश्यू प्राइस 129 रुपये प्रति शेयर तय किया गया था। बीएसई और एनएसई पर इसकी लिस्टिंग बिना किसी उतार-चढ़ाव के 129 रुपये पर ही हुई।

लिस्टिंग के बाद शुरुआती खरीदारी के समर्थन से शेयर 132.75 रुपये तक उछला, लेकिन जल्द ही बिकवाली का दबाव बढ़ गया और यह 120.60 रुपये तक फिसल गया। सुबह 11 बजे तक यह शेयर 123.50 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था। इस प्रकार अब तक के कारोबार में आईपीओ निवेशकों को 4.26 प्रतिशत का नुकसान हो चुका था।

1,010 करोड़ रुपये का यह आईपीओ 9 से 11 फरवरी के बीच सब्सक्रिप्शन के लिए खुला था। निवेशकों की ओर से इसे फीकी प्रतिक्रिया मिली और यह कुल मिलाकर 1.04 गुना ही सब्सक्राइब हो सका। क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल बायर्स (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्सा 1.62 गुना भरा, जबकि नॉन इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स (एनआईआई) का कोटा मात्र 0.05 गुना ही सब्सक्राइब हुआ। रिटेल निवेशकों का हिस्सा 0.81 गुना भरा।

आईपीओ के तहत 710 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए गए हैं। वहीं ऑफर फॉर सेल के जरिए दो रुपये फेस वैल्यू वाले 2,32,55,812 शेयर बेचे गए। नए शेयरों से जुटाई गई राशि का उपयोग कंपनी अपने कैपिटल बेस को मजबूत करने और सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।

कंपनी की वित्तीय स्थिति पर नजर डालें तो सेबी के पास दाखिल ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस (डीआरएचपी) के अनुसार इसका प्रदर्शन लगातार बेहतर हुआ है। वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी को 39.87 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जो 2023-24 में बढ़कर 171.68 करोड़ रुपये और 2024-25 में 175.25 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही, यानी अप्रैल से 30 सितंबर 2025 तक कंपनी 64.60 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमा चुकी है।

राजस्व के मोर्चे पर भी कंपनी ने मजबूत वृद्धि दर्ज की है। वित्त वर्ष 2022-23 में कुल राजस्व 643.34 करोड़ रुपये रहा, जो 2023-24 में बढ़कर 1,071.75 करोड़ रुपये और 2024-25 में 1,504.99 करोड़ रुपये हो गया। चालू वित्त वर्ष की पहली छमाही में कंपनी 863.02 करोड़ रुपये का राजस्व अर्जित कर चुकी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।