अपराध
21 Apr, 2026

बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर पर हमला, पांच गिरफ्तार

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश के चलते घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कांकेर, 21 अप्रैल।

कोयलीबेड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बदरंगी गांव में पुरानी रंजिश के चलते हुई हिंसक घटना के बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता राजेश्वरी कोमरा द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में बताया गया कि 19 अप्रैल को गांव के कुछ लोगों ने उसके घर पर पहुंचकर गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने जबरन घर में प्रवेश कर तोड़फोड़ शुरू कर दी।

आरोप है कि घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे हमलावरों ने पीड़िता के पति नोहरू राम कोमरा के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की और घर में रखे सामान के साथ खपरैल को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।

घटना के बाद भयभीत परिवार वहां से जान बचाकर रिश्तेदारों के गांव पहुंचा और अगले दिन थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया।

पूछताछ के दौरान सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उनके कब्जे से घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी-डंडे भी बरामद किए गए। पुलिस ने कार्रवाई पूरी कर सभी आरोपियों को जेल भेज दिया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़