अपराध
21 Apr, 2026

रामपुर में चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज

रामपुर थाना क्षेत्र में पुलिस गश्त के दौरान शक के आधार पर रोके गए एक युवक के पास से 9.31 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर उसे गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

शिमला, 21 अप्रैल।

रामपुर थाना क्षेत्र में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने एक युवक को चिट्टा (हेरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

जानकारी के अनुसार हेड कांस्टेबल डिटेक्शन सेल टीम प्रभारी पियूष राज अपनी टीम के साथ भराखड़ क्षेत्र के निराथ के पास रात करीब 2:15 बजे नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान एक संदिग्ध युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई।

तलाशी में युवक के पास से 9.31 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान 24 वर्षीय गुरजीत सिंह के रूप में हुई है, जो हरियाणा के पंचकूला जिले के कालका तहसील स्थित सूरजपुर का निवासी है।

पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि वह यह मादक पदार्थ कहां से लाया और आगे इसकी सप्लाई या उपयोग किस उद्देश्य से होना था।

एसएसपी शिमला ने बताया कि जिले में नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और इस तरह की गतिविधियों में शामिल लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़