मध्य प्रदेश
21 Apr, 2026

तमिलनाडु दौरे पर मुख्यमंत्री मोहन यादव, भाजपा प्रत्याशियों के लिए करेंगे प्रचार

मुख्यमंत्री मोहन यादव तमिलनाडु में एक दिवसीय दौरे के दौरान भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में सभाएं और बैठकें करेंगे।

भोपाल, 21 अप्रैल।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंगलवार को तमिलनाडु के एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे, जहां वे आगामी विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करेंगे।

निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री दोपहर 1 बजे भोपाल से कोयंबटूर के लिए प्रस्थान करेंगे। वहां पहुंचने के बाद वे रासिपुरम विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की बैठक में शामिल होंगे और स्थानीय उम्मीदवार के समर्थन में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

इसके पश्चात वे सायं 4:30 बजे अविनाशी विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर भाजपा प्रत्याशी डॉ. एल. मुरूगन के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं और आमजन से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करेंगे।

कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:15 बजे कोयंबटूर से भोपाल के लिए रवाना होंगे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

23° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़