दक्षिण एशिया
10 Feb, 2026

बांग्लादेश में चुनाव सिर पर, बसों का किराया बढ़ा, लोगों ने हाइवे जाम किया

बांग्लादेश में चुनाव से पहले बस किराया बढ़ने के विरोध में यात्रियों ने नबीनगर-चंद्रा हाइवे जाम किया, जिससे दो घंटे तक यातायात ठप रहा और अफरा-तफरी मच गई।

ढाका (बांग्लादेश), 10 फ़रवरी।

12 फरवरी को बांग्लादेश में होने वाले संसदीय चुनाव में हिस्सा लेने के लिए कामकाजी लोग अपने घर लौट रहे हैं। इसी बीच बस मालिकों द्वारा मनमाना किराया वसूलने से परेशान यात्रियों ने मंगलवार सुबह आशुलिया के बाइपेल इलाके में नबीनगर-चंद्रा हाइवे जाम कर दिया। करीब दो घंटे तक लोग सड़क से हिले नहीं, जिससे अफरा-तफरी मच गई।

ढाका ट्रिब्यून के अनुसार, यात्रियों का कहना है कि चुनाव से पहले सोमवार कई गारमेंट फैक्टरी वर्करों का आखिरी काम का दिन था। बड़ी संख्या में लोग अपने गांव लौटने के लिए बसों में सवार हुए, लेकिन कंडक्टर अधिक किराया वसूल रहे थे। जमालपुर जा रहे मुखलेस ने बताया कि किराया पहले 300 टका था, अब 1,000 टका वसूला जा रहा है

राजशाही जा रहे अबुल कलाम सोहाग ने भी यही शिकायत दोहराई। उन्होंने कहा कि फैक्टरी की छुट्टियों के बाद वर्कर वोट देने घर लौट रहे हैं, लेकिन बस वाले दोगुना किराया मांग रहे हैं। पहले किराया 500 टका था, अब 1,000 से अधिक मांग रहे हैं। ऐसे हालात में कई लोग वोट देने नहीं जा पाएंगे।

सावर हाइवे थाना प्रभारी शेख शाहजहां ने बताया कि यात्रियों के बढ़ते दबाव के कारण सड़क पर कई लोग खड़े थे, जिससे जाम लग गया। उल्लेखनीय है कि चुनाव की घोषणा होते ही दिसंबर में पुलिस महानिरीक्षक बहारुल आलम ने चेतावनी दी थी कि छोटी-छोटी बातों पर सड़कों और हाइवे ब्लॉक करने की परिपाटी तुरंत बंद की जाए, नहीं तो 12 फरवरी के राष्ट्रीय चुनाव की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।