असम
01 Apr, 2026

असम में प्रधानमंत्री मोदी का चुनावी दौरा, गोगामुख और बिश्वनाथ में जनसभाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोगामुख और बिश्वनाथ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे, जहां भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार किया जाएगा।

डिब्रूगढ़ (असम), 01 अप्रैल।

असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर पूरे राज्य में चुनाव प्रचार जोरों पर है। आगामी 9 अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए शासक और विपक्षी पार्टियां पूरी ताकत से प्रचार अभियान चला रही हैं। इस बीच, भाजपा के शीर्ष नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज गोगामुख और बिश्वनाथ में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करने के लिए पहुंचेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार रात डिब्रूगढ़ पहुंचे थे और मोहनबाड़ी हवाई अड्डे पर उतरने के बाद वे मनोहारी रिजॉर्ट के लिए रवाना हो गए थे। बुधवार सुबह 10:15 बजे मोदी गोगामुख के लिए हेलीकॉप्टर से उड़ान भरेंगे, जहां वे सुबह 11 बजे एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे। यह जनसभा धेमाजी और लखीमपुर जिलों के उम्मीदवारों के लिए आयोजित की गई है, जिसमें प्रधानमंत्री भाजपा उम्मीदवार डॉ. रनोज पेगू और नव कुमार दलै के लिए प्रचार करेंगे।

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी गोगामुख से बिश्वनाथ जाएंगे, जहां दोपहर 1 बजे वे एक और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस जनसभा में बिश्वनाथ, बिहाली और गहपुर विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा उम्मीदवार रंजीत दत्त, पल्लवलोचन दास और उत्पल बोरा के लिए प्रचार किया जाएगा।

बिहाली के कूलागुरी मैदान में प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। विधायक दिगंत घाटवाल ने बताया कि इस सभा में करीब 70 हजार लोगों के उपस्थित रहने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़