बाराबंकी, 27 मार्च 2026।
बाराबंकी के थाना मसौली व सफदरगंज की संयुक्त पुलिस टीम ने शुक्रवार की भोर पहर एक शातिर गौ तस्कर को पुलिस मुठभेड़ में घायल कर गिरफ्तार किया। यह अपराधी बहराइच, सीतापुर, बलरामपुर, श्रावस्ती और बाराबंकी में दर्जनों मामलों में वांछित था।
एडिशनल एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि पुलिस टीम अपने-अपने थाना क्षेत्र में गश्त कर रही थी, तभी नेवला करसण्डा आईआईटी मार्ग की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को मोटरसाइकिल से आते देखा गया। पुलिस ने रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में संदिग्ध के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। उसे उपचार के लिए तत्काल सीएचसी बड़ागांव भेजा गया।
गिरफ्तार शातिर गौ तस्कर की पहचान बकरीदी उर्फ गरीबा, पुत्र स्व0 हसन, निवासी बंजारनपुरवा (जमालपुर) थाना मसौली के रूप में हुई। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा .315 बोर, एक जिंदा व एक खोखा कारतूस .315 बोर और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। बकरीदी उर्फ गरीबा थाना मसौली में गोवध निवारण अधिनियम के तहत वांछित था।












