भोपाल, 03 अप्रैल 2026।
भोपाल के हनुमानगंज थाना क्षेत्र में पुलिस ने मारपीट और अड़ीबाजी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार इस मामले में फरियादी अमित मेहरा (40 वर्ष), निवासी सुभाष नगर ने शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत में बताया गया कि 26 मार्च 2026 की रात करीब 10 बजे छोला रोड स्थित एक कलारी के पास आरोपी नाना उर्फ सोहेल ने उससे शराब पीने के लिए 1000 रुपये की मांग की थी। जब उसने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए चाकू से हमला कर दिया और जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया।
मामले की शिकायत मिलते ही थाना हनुमानगंज पुलिस ने विभिन्न धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक अवधेश सिंह भदौरिया के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।
2 अप्रैल 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने फूटा मकबरा, छोला रोड क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी सोहेल उर्फ नाना (28 वर्ष) को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त हथियार भी बरामद कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, चोरी, आर्म्स एक्ट सहित अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।



.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


