प्रशासनिक खबरें
04 Apr, 2026

एमपी नगर में होटल-बार संचालकों की पुलिस के साथ बैठक, शांति बनाए रखने के निर्देश

भोपाल के एमपी नगर में होटल, बार और रेस्टोरेंट संचालकों की पुलिस के साथ बैठक में संचालन समय, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए।

भोपाल,  4 अप्रैल 2026।

भोपाल के एमपी नगर थाना क्षेत्र में अपराधों और मारपीट की घटनाओं को रोकने के लिए होटल, रेस्टोरेंट और बार/क्लब संचालकों की पुलिस के साथ बैठक आयोजित की गई। यह बैठक एसीपी कार्यालय में संपन्न हुई, जिसमें क्षेत्र के प्रमुख प्रतिष्ठानों के सभी संचालक और प्रतिनिधि मौजूद रहे।

पुलिस अधिकारियों ने बैठक में संचालकों को संचालन समय का कड़ाई से पालन करने, मादक पदार्थों के दुरुपयोग पर रोक लगाने और परिसर के बाहर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। सभी प्रतिष्ठानों को विधिवत नोटिस भी तामील कराया गया।

बैठक में स्पष्ट किया गया कि प्रत्येक प्रतिष्ठान के लिए “लास्ट एंट्री टाइम” तय करना अनिवार्य होगा, जिसके बाद किसी भी ग्राहक को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही तय समय पर प्रतिष्ठान बंद करना भी आवश्यक होगा।

पुलिस ने निर्देश दिए कि किसी भी प्रकार के मादक पदार्थों की जानकारी तुरंत पुलिस को दी जाए। सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिष्ठानों के अंदर और बाहर पर्याप्त संख्या में पुरुष और महिला स्टाफ तैनात करना भी अनिवार्य होगा।

सभी संचालकों को नियमों के पालन के लिए बंधपत्र भरना होगा। पुलिस ने चेतावनी दी कि समय-समय पर आकस्मिक निरीक्षण और छापामार कार्रवाई की जाएगी, जिसमें बाहरी टीमें भी शामिल हो सकती हैं।

अधिकारियों ने साफ किया कि निर्धारित समय के बाद खुले पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में मौजूद सभी संचालकों ने निर्देशों का पालन करने पर सहमति जताई।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़