पटना, 22 अप्रैल।
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने भागलपुर के कदवा थाना क्षेत्र में शौचालय टंकी की शटरिंग हटाने के दौरान दम घुटने से तीन मजदूरों की हुई मृत्यु पर गहरी संवेदना व्यक्त की है। इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक बताते हुए उन्होंने शोक प्रकट किया।
मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि यह दुर्घटना बेहद दुखद है और वे इससे गहराई से व्यथित हैं। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति सहानुभूति व्यक्त करते हुए संवेदना प्रकट की।
साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि प्रदान की जाए। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए परिजनों को इस कठिन समय में धैर्य और शक्ति प्रदान करने की कामना की।





.jpg)




