भागलपुर, 21 अप्रैल।
नवगछिया क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के किनारे मंगलवार को एक खून से लथपथ शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।
घटनास्थल पर स्थिति बेहद भयावह बताई जा रही है, जहां हाईवे से सटे क्षेत्र और पास के केला खेत में खून बिखरा हुआ पाया गया। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि मौके पर संघर्ष हुआ होगा, जिसके बाद इस वारदात को अंजाम दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए, जिससे पूरे क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बन गया। पुलिस भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है और शव की पहचान करने का प्रयास कर रही है।



.jpg)







