बॉलीवुड
22 Apr, 2026

‘भूत बंगला’ की बॉक्स ऑफिस पर जोरदार छलांग, 100 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की फिल्म ‘भूत बंगला’ ने मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के साथ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन करते हुए 100 करोड़ क्लब की ओर तेज़ी से कदम बढ़ा लिए हैं।

मुंबई, 22 अप्रैल

अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत प्रदर्शन करते हुए आगे बढ़ रही है। 17 अप्रैल को रिलीज हुई इस फिल्म को दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है, जिसका सीधा असर इसकी कमाई पर देखा जा रहा है और यह तेजी से 100 करोड़ रुपये क्लब की ओर अग्रसर है।

फिल्म ने पेड प्रिव्यू से 3.75 करोड़ रुपये की शुरुआत करने के बाद पहले दिन 12.25 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 19 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 23 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके बाद सप्ताह के दिनों में हल्की गिरावट के बावजूद चौथे दिन 6.75 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 7.65 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई, जिससे इसका कुल भारतीय नेट कलेक्शन 72.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है, जबकि वैश्विक स्तर पर इसका कारोबार 117 करोड़ रुपये से अधिक हो चुका है।

फिल्म में वामिका गब्बी, तब्बू, परेश रावल, राजपाल यादव और असरानी जैसे कलाकार महत्वपूर्ण भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘भूत बंगला’ की कहानी मंगलपुर स्थित एक श्रापित बंगले और ‘वधुसुर’ नामक रहस्यमयी दैत्य के इर्द-गिर्द केंद्रित है। मजबूत वर्ड ऑफ माउथ के चलते फिल्म के आने वाले दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल होने की पूरी संभावना जताई जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़