मुंबई, 22 अप्रैल।
प्रियंका चोपड़ा की हॉलीवुड वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ एक बार फिर अपने दूसरे सीजन के साथ दर्शकों के बीच वापसी के लिए तैयार है। वर्ष 2023 में रिलीज हुए पहले सीजन के बाद अब इसके दूसरे भाग का ट्रेलर जारी कर दिया गया है, जिसमें प्रियंका एक बार फिर दमदार जासूस नादिया सिंह की भूमिका में नजर आ रही हैं।
रूसो ब्रदर्स के निर्देशन में बनी इस सीरीज में रिचर्ड मैडेन और स्टैनली टुची भी अपने पुराने किरदारों में लौटते दिखाई दे रहे हैं। जारी ट्रेलर में दिखाया गया है कि इस बार नादिया सिंह और बर्नार्ड ऑर्लिक की टीम को एक नए और बेहद गंभीर वैश्विक खतरे का सामना करना होगा, जबकि सिटाडेल एजेंसी को समाप्त करने की कोशिश में जुटा संगठन ‘मैंटिकोर’ पहले से अधिक शक्तिशाली रूप में सामने आता है।
ट्रेलर में एक्शन, रहस्य और साजिश का प्रभावशाली मिश्रण देखने को मिला है, जिसने दर्शकों की उत्सुकता को और बढ़ा दिया है। ‘सिटाडेल सीजन-2’ में कुल सात एपिसोड शामिल होंगे, जिनका प्रीमियर 6 मई से प्राइम वीडियो पर किया जाएगा। नए सीजन में जैक रेनर, मैट बेरी और मर्ले डैंड्रिज जैसे कलाकारों की एंट्री से कहानी के और भी रोमांचक होने की उम्मीद जताई जा रही है।





.jpg)





