पुरुलिया, 04 मई।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के शुरुआती रुझानों में पुरुलिया जिले की सभी नौ सीटों पर भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई दी, जिससे कार्यकर्ताओं के बीच उत्साह का माहौल बन गया।
इस स्थिति पर प्रतिक्रिया देते हुए पुरुलिया से भाजपा सांसद ज्योतिर्मय सिंह महतो ने मतगणना स्थल के बाहर कहा कि लंबे समय से चली आ रही कथित विकासहीनता के बाद अब राज्य बदलाव की दिशा में आगे बढ़ रहा है और जंगलमहल क्षेत्र की जनता ने परिवर्तन के पक्ष में स्पष्ट संकेत दिए हैं।
उन्होंने साथ ही कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और अत्यधिक उत्साह से दूर रहने की अपील भी की।
उल्लेखनीय है कि वर्ष 2021 के विधानसभा चुनाव में इन नौ सीटों में से छह पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी, जबकि तीन सीटें तृणमूल कांग्रेस के खाते में गई थीं, लेकिन इस बार के शुरुआती रुझानों में सभी सीटों पर भाजपा आगे बताई जा रही है।



.jpg)

.jpg)




.jpg)