लंदन, 23 अप्रैल
ब्रिटेन ने धूम्रपान और तंबाकू से होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के मद्देनजर एक बड़ा कदम उठाया है। देश में 2008 के बाद जन्मे लोगों के लिए तंबाकू उत्पादों को खरीदने पर स्थायी प्रतिबंध लागू किया जा रहा है। सरकार ने 'टोबैको एंड वेप्स बिलÓ को पास कर दिया है, जिसके तहत 1 जनवरी 2027 से तंबाकू खरीदने की न्यूनतम उम्र हर साल एक साल बढ़ाई जाएगी। यानी 2027 में यह सीमा 18 वर्ष होगी, 2028 में 19 वर्ष, और 2029 में यह 20 वर्ष हो जाएगी। इसके अलावा, जो लोग 2009 के बाद पैदा हुए हैं, वे कभी भी कानूनी रूप से सिगरेट या तंबाकू उत्पाद खरीदने के पात्र नहीं होंगे।
सरकार का मानना है कि इस कदम से आने वाली पीढ़ी को तंबाकू के नुकसान से बचाया जा सकेगा। ब्रिटेन के स्वास्थ्य मंत्री वेस स्ट्रीटिंग ने कहा कि यह कदम भविष्य में एक स्मोक-फ्री जनरेशन तैयार करेगा। उनका कहना था कि यह पहल तंबाकू से होने वाली बीमारियों और मौतों को कम करने के लिए है, जो हर साल ब्रिटेन में लगभग 76,000 लोगों की मौत का कारण बनती है।
साथ ही, ई-सिगरेट (वेपिंग) पर भी सख्ती की गई है। स्कूल, अस्पताल और बच्चों के खेलने की जगहों पर स्मोकिंग और वेपिंग को पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके अलावा, 18 वर्ष से कम उम्र के व्यक्ति के साथ कार में वेपिंग करना भी गैरकानूनी होगा। दुकानदारों को ग्राहकों की उम्र की जांच करना अनिवार्य होगा, और यदि कोई दुकानदार कम उम्र के व्यक्ति को तंबाकू बेचेगा तो उस पर जुर्माना लगाया जाएगा।
सरकार का यह कदम यह सुनिश्चित करने के लिए है कि कम उम्र में तंबाकू का सेवन करने की आदत नहीं पड़े, क्योंकि अधिकतर लोग तंबाकू का सेवन कम उम्र में शुरू करते हैं और फिर इसे छोडऩा मुश्किल होता है। ब्रिटेन की स्वास्थ्य सेवा (हृ॥स्) पर तंबाकू सेवन का बोझ भी कम किया जा सकेगा, क्योंकि तंबाकू से जुड़ी बीमारियों का इलाज महंगा होता है।
न्यूजीलैंड था पहला देश
इससे पहले न्यूजीलैंड पहला देश था जिसने यह निर्णय लिया था कि एक तय वर्ष के बाद पैदा हुए लोग कभी सिगरेट या तंबाकू उत्पाद नहीं खरीद सकेंगे। हालांकि, न्यूजीलैंड की सरकार ने बाद में यह कानून वापस ले लिया था, लेकिन ब्रिटेन ने इसे सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया।
वर्तमान में दुनिया के 70 से ज्यादा देशों में स्मोक-फ्री पॉलिसी लागू है, और ब्रिटेन का यह कदम इसे और सख्त बनाने में मदद करेगा।










.jpg)