अन्य राज्य
10 Mar, 2026

गुवा में CISF का 57वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया

पश्चिमी सिंहभूम के गुवा में CISF की गुवा और मेघाहातुबुरु इकाई में 57वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान उत्कृष्ट सेवा देने वाले जवानों और अधिकारियों को सम्मानित किया गया।

पश्चिमी सिंहभूम, 10 मार्च।

पश्चिमी सिंहभूम जिले के गुवा में मंगलवार को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की गुवा और मेघाहातुबुरु इकाई में 57वां स्थापना दिवस उत्साह और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर इकाई परिसर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बल के अधिकारी, अधीनस्थ अधिकारी तथा बड़ी संख्या में जवान मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान CISF के गौरवशाली इतिहास, अनुशासन और कर्तव्यनिष्ठा पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। अधिकारियों ने जवानों को अपने दायित्वों का ईमानदारी, समर्पण और निष्ठा के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि CISF का प्रमुख उद्देश्य देश की औद्योगिक और रणनीतिक परिसंपत्तियों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है, जिसे बल के जवान पूरी प्रतिबद्धता के साथ निभा रहे हैं।

समारोह के दौरान उन अधिकारियों और जवानों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने अपने कार्यकाल में उत्कृष्ट प्रदर्शन और उल्लेखनीय सेवा दी है। उन्हें प्रशंसा पत्र और स्मृति चिन्ह देकर उनके योगदान की सराहना की गई।

इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने CISF की कार्यप्रणाली और योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि औद्योगिक सुरक्षा के क्षेत्र में यह बल देश की एक मजबूत सुरक्षा कवच के रूप में कार्य कर रहा है। उन्होंने सभी कर्मियों को भविष्य में भी अनुशासन और समर्पण के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के संकल्प के साथ समारोह का समापन किया गया। इस दौरान अधिकारियों और जवानों ने देश की सुरक्षा तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों की रक्षा के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करते रहने का संकल्प दोहराया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़