नोएडा, 11 मार्च।
नोएडा में दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक छात्र के साथ चार लोगों ने लाठी-डंडे और लोहे की रॉड से मारपीट की। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
थाना रबूपुरा के प्रभारी श्याम बाबू शुक्ल ने बताया कि मुकेश पुत्र बाबू सिंह ने बीती रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित के अनुसार वह ग्राम फलैदा के रहने वाले हैं और उनका बेटा श्याम आकलपुर गांव से दसवीं कक्षा का पेपर देकर लौट रहा था।
पीड़िता ने बताया कि यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे पहले से घात लगाए बैठे सनी उर्फ छोटू और तीन अज्ञात लोगों ने उनके बेटे को घेर लिया और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की।
थाना प्रभारी ने कहा कि घायल छात्र को प्राथमिक उपचार के बाद आवश्यक चिकित्सीय मदद दिलाई जा रही है और पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में लगी है।












