नई दिल्ली, 14 अप्रैल।
पश्चिम एशिया में जारी तनाव के बीच अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी देखी गई है। ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता आगे बढ़ने की संभावनाओं के बीच मंगलवार को क्रूड ऑयल की कीमतें फिर लगभग 96 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर आ गईं।
शुरुआती कारोबार में वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई ) क्रूड का भाव 2.29 डॉलर यानी 2.31 प्रतिशत की गिरावट के साथ 96.79 डॉलर प्रति बैरल दर्ज किया गया, जबकि ब्रेंट क्रूड 1.47 डॉलर यानी 1.48 प्रतिशत टूटकर 97.483 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया।
इसके एक दिन पहले सोमवार को कीमतों में तेज उछाल देखा गया था, जब अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दिए गए बयान के बाद कच्चे तेल में 7 प्रतिशत से अधिक की तेजी आई थी और भाव 104 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया था। बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि जब तक अमेरिका और ईरान के बीच स्थिति स्थिर नहीं होती, तब तक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है।


_(1).jpg)

.jpg)
.jpg)



.jpg)


