Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
टॉप न्यूज़
29 Apr, 2026

उन्नाव सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह, बोलेरो-डंपर भिड़ंत में कई घायल

उन्नाव में बोलेरो और डंपर की भीषण टक्कर में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है, जबकि कई घायल अस्पताल में उपचाराधीन हैं और पुलिस जांच जारी है।

उन्नाव 29 अप्रैल

जनपद के बिहार थाना क्षेत्र स्थित बक्सर सुमेरपुर मार्ग पर बुधवार को हुए भीषण सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। इस दुर्घटना में देवरानी-जेठानी और वाहन चालक सहित कई लोगों की मौत हुई है, जबकि पांच घायलों का उपचार जारी है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। प्रशासन ने राहत और उपचार व्यवस्था की समीक्षा भी की।

जानकारी के अनुसार ग्राम पठई अकोहरी निवासी नरेंद्र बहादुर का परिवार अपने तीन वर्षीय पुत्र शुभ के मुंडन संस्कार के लिए बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर गया था। कार्यक्रम के बाद सभी लोग बोलेरो वाहन से वापस लौट रहे थे।

वापसी के दौरान बक्सर सुमेरपुर मार्ग पर एचपी पेट्रोल पंप के पास ओवरटेक करने की कोशिश में बोलेरो की टक्कर सामने से आ रहे डंपर से हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में कुल 11 लोग घायल हुए, जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया, जिनमें बुजुर्ग महिला और दो अन्य महिलाएं शामिल थीं। बाद में गंभीर हालत में रेफर किए गए घायलों में से तीन और लोगों की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या छह हो गई।

फिलहाल अन्य घायलों का इलाज जारी है और उनकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़