उत्तर प्रदेश
23 Mar, 2026

वृंदावन में जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण: मोहन भागवत करेंगे उद्घाटन

वृंदावन के रुक्मिणी बिहार में जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण मंगलवार को संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। समारोह में योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राजनीतिक और धार्मिक हस्तियों की उपस्थिति की संभावना है।

थुरा, 23 मार्च।

वृंदावन के रुक्मिणी बिहार में नवनिर्मित जीवनदीप आश्रम का लोकार्पण 24 मार्च, मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने की संभावना है। जिला प्रशासन ने संघ प्रमुख के आगमन को देखते हुए सुरक्षा व व्यवस्थाओं को दुरुस्त करना शुरू कर दिया है।

आश्रम के संस्थापक महामंडलेश्वर यतींद्रानंद ने बताया कि जीवनदीप आश्रम की स्थापना रुक्मिणी बिहार में की गई है। इस आश्रम का शिलान्यास पहले संघ के सरकार्रवाह भैयाजी जोशी ने किया था। अब इसका लोकार्पण संघ प्रमुख मोहन भागवत करेंगे। यतींद्रानंद ने कहा कि संघ मेरा परिवार है और संघ प्रमुख परिवार के मुखिया हैं, इसलिए लोकार्पण समारोह में संघ प्रमुख का आगमन विशेष महत्व रखता है।

लोकार्पण समारोह में आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरि, भानुपुरापीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य ज्ञानानंद महाराज, स्वामी चिदम्बरानंद, अखिल भारतीय संत समिति के महामंत्री संत जीतेंद्रानंद, चंद्रपाणी महाराज, धर्मदेव महाराज, संत भैयादास और साध्वी ऋतंभरा सहित अनेक संत मौजूद रहेंगे। यतींद्रानंद ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की पूरी उम्मीद है।

जिला प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। सीओ सदर पीतमपाल सिंह ने बताया कि संघ प्रमुख मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। आश्रम में सुरक्षा व्यवस्था और अन्य तैयारियों का निरीक्षण वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा बारीकी से किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

आईपीएल 2026 में आरसीबी की दमदार जीत से सीएसके पर 43 रन की बड़ी बढ़त

धमाकेदार बल्लेबाजी और सटीक गेंदबाजी के दम पर आरसीबी ने विशाल स्कोर खड़ा कर मुकाबले में पूरी तरह दबदबा बनाया और सीएसके को पीछे छोड़ दिया।

ग्वालियर चिड़ियाघर में सफेद बाघिन ने तीन शावकों को जन्म दिया

गांधी प्राणी उद्यान में जन्मे तीन शावकों में एक सफेद और दो रॉयल बंगाल टाइगर शामिल हैं सभी शावक स्वस्थ हैं और विशेष निगरानी में रखे गए हैं।

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।