दिल्ली-एनसीआर
24 Mar, 2026

दिल्ली विधानसभा को धमकी, सुरक्षा बढ़ाई गई

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई और तलाशी अभियान में किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।

नई दिल्ली, 24 मार्च।

दिल्ली विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद मंगलवार को सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार धमकी भरे ई-मेल की सूचना मिलने पर बम स्क्वॉड, डॉग स्क्वॉड, आपदा प्रबंधन और दमकल विभाग समेत सभी संबंधित एजेंसियां मौके पर पहुंचीं और विधानसभा परिसर की पूरी गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला।

उत्तरी जिला पुलिस और जांच एजेंसी ने मिलकर विधानसभा परिसर का हर हिस्से का निरीक्षण किया। सुरक्षा बढ़ाने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया और आने-जाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि या वस्तु की जानकारी नहीं मिली है।

पुलिस ने बताया कि धमकी ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी जांच शुरू कर दी गई है। साइबर टीम अलर्ट पर है और ईमेल के स्रोत का पता लगाया जा रहा है।

विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि लोकतंत्र के इस मंदिर को डराने की कोशिश निंदनीय है और ऐसी धमकियां उन्हें संवैधानिक कर्तव्यों के निर्वहन से रोक नहीं सकतीं। उन्होंने सुरक्षा बढ़ाने और कानून के दायरे में इस मामले को गंभीरता से देखने का आश्वासन दिया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़