नई दिल्ली, 02 अप्रैल।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने चैत्र सुदी पूर्णिमा के पावन अवसर पर गुरुवार को दिल्ली के विभिन्न प्राचीन मंदिरों में आयोजित पूजा कार्यक्रमों में भाग लिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को हनुमान जन्मोत्सव की शुभकामनाएं और आशीर्वाद दिए।
सचदेवा सबसे पहले चांदनी चौक स्थित पत्थर वाला हनुमान मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और दिल्लीवासियों की खुशहाली के साथ-साथ खाड़ी में चल रहे युद्ध के शीघ्र समाप्त होने की प्रार्थना की ताकि महंगाई का असर जनता पर कम पड़े।
इस दौरान उनके साथ विधायक एवं यमुनापार विकास बोर्ड अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली और स्थानीय निगम पार्षद सुमन कुमार गुप्ता भी मौजूद रहे। उन्होंने महंत गौरव शर्मा से आशीर्वाद प्राप्त किया और मंदिर परिसर का भ्रमण किया।
इसके बाद वीरेंद्र सचदेवा कनाॅट प्लेस स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में भी गए और महंत सुरेश शर्मा का आशीर्वाद प्राप्त किया।
सचदेवा ने पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार फेज-3, गीता कालोनी और कृष्णा नगर स्थित सिद्ध हनुमान मंदिरों में आयोजित हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रमों में भी भाग लेकर वहां मौजूद भक्तजनों को शुभकामनाएं दीं और पूजा-अर्चना की।












