टॉप न्यूज़
23 May, 2026

भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो, क्वाड बैठक में होंगे शामिल

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी चार दिवसीय पहली भारत यात्रा पर कोलकाता पहुंचे, जहाँ वे पीएम मोदी से भेंट करेंगे और क्वाड विदेश मंत्रियों की बैठक में भाग लेंगे।

कोलकाता, 23 मई।

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो चार दिनों की आधिकारिक यात्रा पर शनिवार को कोलकाता पहुंचे। भारत और अमेरिका के बीच रणनीतिक साझेदारी की दृष्टि से इस दौरे को बेहद अहम माना जा रहा है।

रुबियो आज कोलकाता में एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे, जिसके बाद उनका कार्यक्रम राजधानी नई दिल्ली जाने का है, जहाँ वे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से उच्च-स्तरीय वार्ता करेंगे। भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर ने सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश मंत्री के भारत आगमन की पुष्टि की है। अपनी इस यात्रा के दौरान रुबियो कोलकाता और दिल्ली के अलावा आगरा और जयपुर का भी भ्रमण करेंगे।

रुबियो की यह पहली भारत यात्रा है। वे आगामी 26 मई को नई दिल्ली में आयोजित होने वाली 'क्वाड' विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने आए हैं। इस महत्वपूर्ण बैठक में उनके साथ ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग और जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोटेगी भी शामिल होंगे। हिंद-प्रशांत क्षेत्र में सामरिक सहयोग को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के उद्देश्य से भारत इस बैठक की मेजबानी कर रहा है।

|
आज का राशिफल

शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अर्थपक्ष मजबूत रहेगा। शुभांक-3-5-7

आज का मौसम

भोपाल

28° / 39°

Sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़