उज्जैन, 06 अप्रैल 2026।
आपात स्थिति में त्वरित सहायता प्रदान करने वाली डायल-112 सेवा एक बार फिर मानवता और तत्परता का उदाहरण बनकर सामने आई है। उज्जैन जिले में हुए सड़क हादसे में घायल एक ही परिवार के चार सदस्यों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर डायल-112 टीम ने सराहनीय कार्य किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 05 अप्रैल को थाना पंवासा क्षेत्र के माधोपुर चौराहा के पास पिकअप वाहन और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर में एक दंपति और उनके दो बच्चे घायल हो गए थे। इस घटना की सूचना मिलते ही डायल-112 के राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से तत्काल संबंधित क्षेत्र में तैनात एफआरवी वाहन को मौके के लिए रवाना किया गया।
घटनास्थल पर पहुंचने के बाद डायल-112 टीम के सैनिक रहीम और पायलट लोकेश ने हालात का जायजा लिया, जहां चारों घायल गंभीर अवस्था में मिले। बिना देर किए टीम ने राहत कार्य शुरू करते हुए सभी को सुरक्षित वाहन में बैठाया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया।
समय पर की गई इस संवेदनशील और त्वरित कार्रवाई के चलते घायलों को शीघ्र चिकित्सकीय सुविधा मिल सकी, जिससे उनकी जान बचाई जा सकी।




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
