असम के शिवसागर जिले के गौरीसागर इलाके में नशे की हालत में एक युवक की बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शनिवार को इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि विवाद के दौरान धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।
पुलिस के अनुसार गौरीसागर क्षेत्र में पिसल दास नामक युवक पर धनीराम गोगोई ने धारदार दाव से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि घटना के समय आरोपित नशे की हालत में था। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद हथियार के साथ सीधे थाने पहुंच गया और आत्मसमर्पण कर दिया।
यह घटना मिंटा नदी के पास हुई बताई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया।
पुलिस ने मामले में हत्या का केस दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच शुरू कर दी है। घटना के कारणों और परिस्थितियों की विस्तृत जांच की जा रही है।









.jpg)
