अपराध
09 May, 2026

फर्रुखाबाद में ई-टिकट रैकेट का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

फर्रुखाबाद में आरपीएफ और सीआईबी की संयुक्त कार्रवाई में अवैध ई-टिकट बिक्री का खुलासा करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया।

फर्रुखाबाद, 09 मई

उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जनपद में रेलवे सुरक्षा बल और कासगंज क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन ब्रांच की संयुक्त टीम ने रेलवे के आरक्षित ई-टिकटों की अवैध बिक्री का भंडाफोड़ करते हुए एक आरोपित को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान आरोपित के पास से लगभग 20 हजार रुपये मूल्य के 10 ई-टिकट बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार, आरपीएफ थाना प्रभारी ओपी मीणा और सीआईबी कासगंज के सुभाष चंद्र के नेतृत्व में टीम ने शुक्रवार शाम कमालगंज क्षेत्र के नगला दाउद स्थित मोहम्मद समी के घर पर छापा मारा। इस दौरान तलाशी में उसके मोबाइल फोन से आरक्षित ई-टिकटों का अवैध लेनदेन सामने आया।

जांच में पता चला कि आरोपित के पास कुल 10 ई-टिकट थे, जिनकी कीमत लगभग 20 हजार रुपये 75 पैसे बताई गई है। इनमें से 17 हजार 753 रुपये 90 पैसे मूल्य के सात टिकटों पर यात्रा पूरी हो चुकी थी, जबकि 2 हजार 266 रुपये 75 पैसे मूल्य के तीन टिकटों पर यात्रा अभी शेष थी।

आरपीएफ इंस्पेक्टर ओपी मीणा ने बताया कि आरोपित मोहम्मद समी आईआरसीटीसी की व्यक्तिगत यूजर आईडी का उपयोग कर ग्राहकों की मांग पर तत्काल, प्रीमियम तत्काल और सामान्य श्रेणी के आरक्षित ई-टिकट तैयार करता था। इसके बदले वह प्रत्येक टिकट पर 100 से 200 रुपये अतिरिक्त वसूलता था।

छापेमारी के दौरान अवैध कारोबार में इस्तेमाल किया गया मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया गया है। आरपीएफ ने आरोपित के खिलाफ रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है और मामले की जांच जारी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

26° / 39°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़