मध्य प्रदेश
20 Apr, 2026

मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का विस्तार, फिरोजिया ट्रॉफी विजेताओं को अतिरिक्त पुरस्कार

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन में फिरोजिया ट्रॉफी फाइनल में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए विजेताओं के लिए अतिरिक्त पुरस्कार की घोषणा की और खेल सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया।

भोपाल, 20 अप्रैल

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि प्रदेश में खेल सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। शासन का उद्देश्य है कि खिलाड़ियों को आधुनिक खेल संरचना, प्रशिक्षण और आवश्यक संसाधन हर स्तर पर उपलब्ध हों। इन प्रयासों से मध्यप्रदेश की खेल प्रतिभाएं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने उज्जैन में आयोजित फिरोजिया ट्रॉफी का फाइनल मैच देर रात देखा और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। इस अवसर पर उन्होंने विजेता टीम को 1 लाख रुपये तथा उपविजेता टीम को 51 हजार रुपये का अतिरिक्त नगद पुरस्कार देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि उज्जैन के विभिन्न खेल मैदानों का आधुनिकीकरण किया जा रहा है और क्षीर सागर मैदान को भी नगर निगम व खेल विभाग मिलकर विकसित करेंगे।

फिरोजिया ट्रॉफी का आयोजन 12 से 19 अप्रैल तक क्षीर सागर मैदान पर हुआ। फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के बीच रोमांचक संघर्ष देखने को मिला, जिससे दर्शक अंत तक मैच का आनंद लेते रहे। इस अवसर पर सांसद अनिल फिरोजिया ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया कि वे हर वर्ष इस प्रतियोगिता में शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हैं।

यह प्रतियोगिता स्व. भूरेलाल फिरोजिया की स्मृति में पिछले 21 वर्षों से लगातार आयोजित की जा रही है। इसमें प्रथम पुरस्कार 5 लाख 51 हजार रुपये और द्वितीय पुरस्कार 2 लाख 51 हजार रुपये रखा गया है। इस वर्ष कार्यक्रम में महिला क्रिकेट मैच और मातृशक्ति सम्मान समारोह भी आयोजित कर नारी शक्ति वंदन की भावना को साकार किया गया। कार्यक्रम में विधायक अनिल जैन कालूहेड़ा, रवि सोलंकी सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़