अपराध
23 Apr, 2026

फिरोजाबाद: पिता की हत्या के आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ में किया गिरफ्तार

फिरोजाबाद में थाना शिकोहाबाद पुलिस ने बुधवार रात एक मुठभेड़ के दौरान पिता की हत्या करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया, साथ ही उसके पास से हत्या में प्रयुक्त अवैध हथियार और अन्य सामग्री भी बरामद की।

फिरोजाबाद, 23 अप्रैल।

फिरोजाबाद के थाना शिकोहाबाद पुलिस ने बुधवार रात एक मुठभेड़ में पिता की हत्या करने वाले आरोपी पुत्र को गिरफ्तार किया। आरोपित पुत्र ने अपनी पिता की सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या की थी, जिसके बाद वह फरार हो गया था। पुलिस ने आरोपी के पैर में गोली लगने से घायल होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवा दिया।

अपर पुलिस अधीक्षक देहात अनुज चौधरी के अनुसार, 19 अप्रैल को गांव नगला सुन्दर में वृद्ध सुघर सिंह (80) की हत्या की गई थी। सुघर सिंह अपनी पत्नी के साथ खेत पर बने मकान के बाहर सो रहे थे, तभी आरोपित जर्मन सिंह ने उन्हें सिर पर भारी वस्तु से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। अगले दिन मृतक के बेटे ने अपने भाई जर्मन पर जमीनी विवाद के चलते पिता की हत्या करने का आरोप लगाया और थाना शिकोहाबाद में मुकदमा दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी, और बुधवार रात गश्त के दौरान उन्हें सूचना मिली कि जर्मन सिंह नगला जवाहर पुलिया के पास छिपकर घूम रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे घेर लिया। इस दौरान जर्मन ने पुलिस टीम पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी फायरिंग की, और जर्मन के पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया। पुलिस ने उसके पास से एक अवैध तमंचा, एक खोखा, एक कारतूस और हत्या में प्रयुक्त लोहे का सब्बल भी बरामद किया है।

घायल आरोपी के खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

27° / 40°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़