नगांव, 02 मई
नगांव जिले के सामागुरी इलाके में जुआ खेलने के आरोप में पुलिस ने चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर चलाए गए अभियान के दौरान हुई।
पुलिस ने बताया कि सामागुरी इलाके में शनिवार को अभियान चलाया गया, जिसके तहत चार जुआरी पकड़े गए। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्दुल फालान, अहिदुल, समसुल हक और साईदुल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों से जुआ खेलने के सामान भी बरामद किया है। हालांकि, इस दौरान अन्य आरोपित मौके से फरार होने में सफल रहे। पुलिस ने इस संबंध में गैंबलिंग एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।








