उत्तर प्रदेश
17 Mar, 2026

बरेली में गैस आपूर्ति बाधित, एमएसएमई पर असर की आशंका

बरेली में आईआईए की बैठक में औद्योगिक गैस आपूर्ति में रुकावट और इसके कारण एमएसएमई पर पड़ने वाले प्रभाव पर चर्चा की गई।

बरेली, 17 मार्च 2026।

औद्योगिक गैस और एलपीजी आपूर्ति में आई हालिया रुकावट को लेकर इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) बरेली चैप्टर की कार्यकारिणी समिति की बैठक सोमवार रात होटल कासा डिवाइन में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने की, जबकि संचालन सचिव रजत मेहरोत्रा ने किया।

बैठक में एमएसएमई इकाइयों को गैस आपूर्ति में आ रही दिक्कतों पर विस्तार से चर्चा हुई। आईआईए के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने कहा कि वर्तमान समस्या गैस की वास्तविक कमी से अधिक लॉजिस्टिक्स और आपूर्ति श्रृंखला में व्यवधान प्रतीत होती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि केंद्र सरकार और संबंधित एजेंसियों के समन्वय से जल्द समाधान मिलेगा।

चैप्टर चेयरमैन मयूर धीरवानी ने बताया कि अब तक ऐसी कोई सूचना नहीं है कि गैस संकट के कारण किसी औद्योगिक इकाई को बंद करना पड़ा हो। उन्होंने उद्यमियों से अपील की कि यदि आपूर्ति बाधित होने से उत्पादन प्रभावित हो रहा है तो इसकी जानकारी आईआईए को दें, ताकि सामूहिक रूप से यह मामला सरकार के समक्ष उठाया जा सके।

बैठक में यह भी बताया गया कि गैस आधारित भट्टियों और हीटिंग सिस्टम पर निर्भर उद्योग—जैसे पैकेजिंग, प्लास्टिक व एक्सट्रूज़न, ऑटो पार्ट्स, मशीनरी, इंजीनियरिंग वर्कशॉप, बेकरी और कांच-चूड़ी उद्योग—इस समस्या से प्रभावित हो सकते हैं। वैकल्पिक रूप में इंडक्शन आधारित भट्टियां और अन्य विद्युत विकल्प आंशिक राहत दे सकते हैं, हालांकि उनकी व्यवहारिकता बिजली की लागत और तकनीकी उपयुक्तता पर निर्भर करेगी।

आईआईए ने दीर्घकालिक समाधान के लिए आईआईटी रुड़की, बीएचयू वाराणसी और आईएसएम धनबाद जैसे संस्थानों से तकनीकी परामर्श लेने की पहल शुरू की है, जिससे गैस खपत कम करने और वैकल्पिक ऊर्जा विकल्प विकसित किए जा सकें।

कोषाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि आपूर्ति बाधित रहने से एमएसएमई के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। अंत में सचिव रजत मेहरोत्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। बैठक में करीब 50 उद्यमी उपस्थित रहे।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।