सरकार व नीतियाँ
13 May, 2026

इंडिया एआई मिशन ने कार्या के साथ मिलाया हाथ, समावेशी एआई इकोसिस्टम को मिलेगी मजबूती

भारत सरकार के इंडिया एआई मिशन और कार्या के बीच हुआ यह समझौता देश में समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणाली विकसित करने, डेटा गुणवत्ता सुधारने तथा तकनीकी क्षमता निर्माण को नई दिशा प्रदान करेगा।

नई दिल्ली, 13 मई।

केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के अंतर्गत संचालित इंडिया एआई मिशन ने समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करने के लिए गैर-लाभकारी संगठन कार्या के साथ एक समझौता किया है। इस सहयोग का उद्देश्य डेटा, प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण के क्षेत्र में संयुक्त रूप से कार्य करना है।

इस साझेदारी के तहत उच्च गुणवत्ता वाले भाषाई और बहुआयामी डाटासेट विकसित करने, उनका संकलन करने और साझा करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि भारत की विविध भाषाओं और जनसंख्या का प्रतिनिधित्व करने वाली कृत्रिम बुद्धिमत्ता प्रणालियां तैयार की जा सकें। इसके साथ ही एआईकोश डेटा संरचना को मजबूत करने, मॉडल मूल्यांकन ढांचे को विकसित करने तथा डाटासेट की गुणवत्ता, सत्यापन और परस्पर संगतता से जुड़े मानकों पर भी काम किया जाएगा।

मंत्रालय की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं इंडिया एआई मिशन की मुख्य परिचालन अधिकारी ने कहा कि समावेशी कृत्रिम बुद्धिमत्ता व्यवस्था के लिए ऐसे डाटासेट आवश्यक हैं जो भारत की विविधता को सही रूप में प्रतिबिंबित करें। उन्होंने कहा कि इस सहयोग से उच्च गुणवत्ता वाले और प्रतिनिधित्वपूर्ण संसाधनों के निर्माण में मदद मिलेगी।

यह सहयोग प्रशिक्षण कार्यक्रमों, कार्यशालाओं, तकनीकी परामर्श और ज्ञान साझा करने जैसी गतिविधियों के माध्यम से क्षमता निर्माण और व्यापक पारिस्थितिकी तंत्र विकास को भी समर्थन देगा, जिससे सरकारी संस्थानों और साझेदार संगठनों के बीच समन्वय मजबूत होगा।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

30° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़