दिल्ली-एनसीआर
13 May, 2026

अमूल दूध फिर महंगा, प्रति लीटर दो रुपये की बढ़ोतरी

अमूल ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की घोषणा की है, जो 14 मई से लागू होगी और उपभोक्ताओं पर महंगाई का असर पड़ेगा।

नई दिल्ली, 13 मई।

अमूल ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करते हुए उपभोक्ताओं को एक बार फिर महंगाई का झटका दिया है। कंपनी द्वारा जारी नए आदेश के अनुसार दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर तक की वृद्धि की गई है, जो 14 मई से पूरे देश में लागू हो जाएगी।

नई दरों के लागू होने के बाद ताजा दूध की कीमत लगभग सत्तावन रुपये प्रति लीटर और गोल्ड दूध की कीमत सत्तर रुपये प्रति लीटर तक पहुंच जाएगी, जिससे दैनिक उपभोक्ता खर्च पर असर पड़ने की संभावना है।

गुजरात सहकारी दुग्ध विपणन महासंघ के अनुसार पशु चारे, पैकेजिंग सामग्री और ईंधन की बढ़ती लागत के कारण यह निर्णय लेना आवश्यक हो गया था। उत्पादन और संचालन व्यय में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए कीमतों में संशोधन किया गया है।

इससे पहले भी मई 2025 में दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई थी, जिससे उपभोक्ताओं पर पहले ही दबाव बढ़ चुका है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़