मध्य प्रदेश
27 Apr, 2026

घरेलू विवाद में 14 वर्षीय छात्रा ने लगाई फांसी, भोपाल में दर्दनाक घटना

भोपाल के चूनाभट्ठी क्षेत्र में कूलर के पास सोने को लेकर हुए घरेलू विवाद के बाद 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोपाल, 27 अप्रैल

भोपाल के चूनाभट्ठी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां घरेलू विवाद के बाद 14 वर्षीय छात्रा ने फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल व्याप्त हो गया है।

जानकारी के अनुसार, चूनाभट्ठी निवासी आशी चौधरी उम्र 14 वर्ष एक निजी विद्यालय में कक्षा नौवीं की छात्रा थी। उसके पिता का पहले ही निधन हो चुका था और घर में उसकी मां तथा बड़ा भाई रहते थे। मां एक बुटीक में काम करती हैं।

घटना के समय मां काम पर गई हुई थीं और घर में केवल आशी और उसका 18 वर्षीय भाई मौजूद था। रविवार शाम लगभग चार बजे दोनों भाई-बहन कूलर के पास बैठकर आराम कर रहे थे, तभी कूलर के पास सोने को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई। विवाद के बाद भाई घर से बाल कटवाने के लिए बाहर चला गया।

करीब दो घंटे बाद जब वह वापस लौटा, तो उसने आशी को कमरे में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया। यह देखकर उसने तुरंत पड़ोसियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। थाना प्रभारी के अनुसार प्रारंभिक जांच में मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

29° / 42°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़