24 मार्च, नई दिल्ली
पश्चिम एशिया में सीजफायर को लेकर बनी अनिश्चितता के बावजूद वैश्विक बाजारों में आज सकारात्मक संकेत दिखाई दे रहे हैं। अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में मजबूती के साथ बंद हुए, लेकिन आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स कमजोरी के साथ कारोबार कर रहा है। यूरोपीय बाजार पिछले सत्र के मिले-जुले परिणामों के साथ बंद हुए, जबकि एशियाई बाजारों में आम तौर पर खरीदारी का रुख बना हुआ है।
अमेरिकी राष्ट्रपति द्वारा ईरान के पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर पांच दिन तक कोई हमला न करने के ऐलान के बावजूद अमेरिकी बाजार में पिछले सत्र में तेजी रही। डाउ जॉन्स शुरुआती कारोबार में 1,100 अंक तक उछला, लेकिन बाद में ईरान की ओर से संघर्ष जारी रहने की घोषणा के बाद यह बढ़त घटकर 600 अंक रह गई। इसी तरह एस एंड पी 500 इंडेक्स 6,651.62 अंक तक बढ़ने के बाद लगभग 70 अंक फिसलकर 6,581 अंक पर बंद हुआ। नैस्डेक ने 299.15 अंक यानी 1.38 प्रतिशत की बढ़त के साथ 21,946.76 अंक पर सत्र का समापन किया। डाउ जॉन्स फ्यूचर्स फिलहाल 142.31 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 46,066.16 अंक पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजार में पिछले सत्र में मिला-जुला रुख रहा। एफटीएसई 0.24 प्रतिशत गिरकर 9,894.15 अंक पर बंद हुआ। सीएसी 0.78 प्रतिशत बढ़कर 7,726.20 अंक पर और डीएएक्स 273.67 अंक यानी 1.21 प्रतिशत की तेजी के साथ 22,653.86 अंक पर बंद हुए।
एशियाई बाजार में सामान्य रूप से तेजी का रुख रहा। नौ बाजारों में से सात मजबूत संकेत के साथ हरे निशान में थे, जबकि एक सूचकांक लाल निशान में रहा। इंडोनेशिया में जकार्ता कंपोजिट इंडेक्स छुट्टी के कारण बंद रहा। ताइवान वेटेड इंडेक्स 0.10 प्रतिशत कमजोरी के साथ 32,688.58 अंक पर कारोबार कर रहा है।
गिफ्ट निफ्टी 345 अंक यानी 1.54 प्रतिशत उछलकर 22,810 अंक पर पहुंचा। निक्केई इंडेक्स 375.51 अंक यानी 0.73 प्रतिशत की बढ़त के साथ 51,891 अंक पर, कोस्पी इंडेक्स 111.54 अंक यानी 2.06 प्रतिशत की तेजी के साथ 5,517.29 अंक पर कारोबार कर रहा है। हैंग सेंग इंडेक्स 440.53 अंक यानी 1.81 प्रतिशत की बढ़त के साथ 24,823 अंक पर, शंघाई कंपोजिट 0.95 प्रतिशत बढ़कर 3,849.34 अंक पर, सेट कंपोजिट 0.92 प्रतिशत उछलकर 1,410.26 अंक पर और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.14 प्रतिशत की मजबूती के साथ 4,848.10 अंक पर कारोबार कर रहे हैं।












