नई दिल्ली, 27 मार्च।
वैश्विक बाजार में पश्चिम एशिया में तनाव और ईरान-अमेरिका संबंधों को लेकर अनिश्चितता के चलते अमेरिकी, यूरोपीय और एशियाई सूचकांकों में मिश्रित गतिविधियां देखने को मिली हैं।
अमेरिकी बाजार पिछले सत्र में लगातार गिरावट के साथ बंद हुए, जबकि डाउ जॉन्स फ्यूचर्स ने आज मजबूती दिखाई। ईरान द्वारा अमेरिकी युद्ध विराम शर्तों को खारिज करने और पांच दिन तक पावर इंफ्रास्ट्रक्चर पर हमला न करने की समय सीमा समाप्त होने के कारण वॉल स्ट्रीट में डर का माहौल बना। हालांकि अमेरिका ने समय सीमा को पांच दिन और बढ़ा दिया, जिससे फ्यूचर्स में सुधार आया।
पिछले सत्र में एस एंड पी 500 इंडेक्स 114.74 अंक यानी 1.74 प्रतिशत गिरकर 6,477.16 पर और नैस्डेक 521.74 अंक यानी 2.38 प्रतिशत कम होकर 21,408.08 पर बंद हुआ। आज डाउ जॉन्स फ्यूचर्स 217.96 अंक यानी 0.47 प्रतिशत बढ़कर 46,178.07 पर कारोबार कर रहा है।
यूरोपीय बाजारों में भी दबाव देखा गया। एफटीएसई इंडेक्स 134.67 अंक यानी 1.35 प्रतिशत गिरकर 9,972.17 पर, सीएसी इंडेक्स 0.99 प्रतिशत कम होकर 7,769.31 पर और डीएएक्स 344.11 अंक यानी 1.52 प्रतिशत फिसलकर 22,612.97 पर बंद हुआ।
एशियाई बाजारों में मिश्रित रुख रहा। नौ प्रमुख सूचकांकों में से पांच लाल निशान में और चार हरे निशान में कारोबार कर रहे हैं। हैंग सेंग 148.57 अंक यानी 0.59 प्रतिशत बढ़कर 25,005 पर, सेट कंपोजिट 0.50 प्रतिशत उछलकर 1,450.24 पर, शंघाई कंपोजिट 0.26 प्रतिशत बढ़कर 3,899.12 पर और स्ट्रेट्स टाइम्स 0.22 प्रतिशत ऊपर 4,898.62 पर कारोबार कर रहे हैं।
वहीं गिफ्ट निफ्टी 251 अंक यानी 1.09 प्रतिशत कमजोर होकर 23,027 पर, निक्केई 211.65 अंक यानी 0.39 प्रतिशत गिरकर 53,392 पर, कोस्पी 102.95 अंक यानी 1.92 प्रतिशत घटकर 5,357.51 पर, ताइवान वेटेड 409.08 अंक यानी 1.24 प्रतिशत कम होकर 32,928.54 पर और जकार्ता कंपोजिट 0.80 प्रतिशत गिरकर 7,107.56 पर कारोबार कर रहे हैं।




.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


