गुवाहाटी, 01 अप्रैल।
गुवाहाटी के खारघुली क्षेत्र में मंगलवार रात भारी भूस्खलन हुआ, जिससे लोक भवन और खारघुली को जोड़ने वाली सड़क प्रभावित हो गई। लगातार हो रही बारिश के कारण मिट्टी कमजोर हो गई और निर्माणाधीन सड़क का एक हिस्सा मलबे के साथ ढह गया।
इस घटना से इलाके में आवागमन बाधित हो गया है। प्रशासन ने स्थिति का आकलन शुरू कर दिया है और मलबा हटाकर सड़क को जल्द बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। नागरिकों को सुरक्षित मार्ग का उपयोग करने की सलाह दी गई है।












