मौसम
01 Apr, 2026

अप्रैल में मध्य प्रदेश में मौसम का बड़ा बदलाव, आंधी-बारिश और ओलों के बाद तेज गर्मी का अलर्ट

मध्य प्रदेश में अप्रैल के पहले सप्ताह में आंधी, बारिश और ओलों के साथ मौसम सक्रिय रहेगा, जबकि मध्य अप्रैल से तापमान में तेजी से वृद्धि होने के कारण प्रदेश में गर्मी और लू का प्रकोप बढ़ जाएगा।

भोपाल, 01 अप्रैल।

मध्य प्रदेश में अप्रैल का महीना मौसम की हलचल और बड़े उतार-चढ़ाव के साथ शुरू हुआ है। महीने के पहले सप्ताह में प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और ओलों का असर रहेगा, जबकि 15 अप्रैल के बाद तेज गर्मी और लू का प्रकोप पूरे प्रदेश में महसूस होगा।

मौसम विभाग ने 1 से 4 अप्रैल तक प्रदेश के लगभग आधे हिस्से में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है। आज बुधवार को इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कुल 29 जिलों में अलर्ट है। अगले 24 घंटों में ग्वालियर, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, अनूपपुर, आगर-मालवा, राजगढ़, शाजापुर, सीहोर, खंडवा, बुरहानपुर, खरगोन, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, धार और बड़वानी में मौसम बदलने की संभावना जताई गई है।

पिछले दो दिनों में प्रदेशभर में मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। 12 जिलों में ओलावृष्टि दर्ज की गई, जबकि 41 जिलों में तेज आंधी और बारिश का असर रहा। धार जिले के कुक्षी और मनावर में मंगलवार को ओले गिरे, और कई जगह रात में भी मौसम सक्रिय रहा। इसके बावजूद गर्मी का असर भी जारी रहा। नर्मदापुरम में तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस, खजुराहो में 39.2 डिग्री, रतलाम और नौगांव में 39 डिग्री, दमोह में 39.1 डिग्री, जबकि खरगोन, रायसेन और उमरिया में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बड़े शहरों में भोपाल और जबलपुर 37 डिग्री, इंदौर और ग्वालियर 36.6 डिग्री और उज्जैन 36 डिग्री तक गर्म रहा।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार प्रदेश में फिलहाल साइक्लोनिक सर्कुलेशन और ट्रफ सक्रिय हैं। 2 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस प्रभाव डालेगा, जिससे 4 अप्रैल तक कहीं आंधी और कहीं बारिश की संभावना है। इसके बाद मौसम साफ होने के बाद तापमान तेजी से बढ़ने लगेगा। दूसरे सप्ताह से गर्मी का असर और बढ़ेगा, जबकि अप्रैल के अंतिम सप्ताह में ग्वालियर, धार, खरगोन, बड़वानी और नौगांव-खजुराहो में तापमान 44 से 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुँच सकता है। दतिया, मुरैना, श्योपुर सहित कई जिलों में भी लगातार तापमान बढ़ेगा। दक्षिणी और पश्चिमी हिस्सों में गर्म हवाओं के कारण लू की स्थिति बन सकती है, जिससे प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़