उत्तर प्रदेश
17 Mar, 2026

हिंदू नववर्ष 2026 : लखनऊ में सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम

हिंदू नववर्ष 2026 के अवसर पर लखनऊ में 19 मार्च को आरएसएस की ओर से भव्य सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा जिसमें संघ की शताब्दी यात्रा और पंच परिवर्तन संकल्प प्रदर्शित होंगे।

लखनऊ, 17 मार्च।

हिंदू नववर्ष (विक्रम संवत 2083) के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मार्गदर्शन में स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन एवं राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति की ओर से 19 मार्च को शाम 05:30 बजे लखनऊ के उत्सव स्थल, 1090 चौराहा, गोमती नगर में भव्य सांस्कृतिक एवं प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में संघ के 100 वर्ष की ऐतिहासिक यात्रा को विशेष रूप से प्रदर्शित किया जाएगा।

राष्ट्रीय पर्व एवं उत्सव समिति के संयोजक ललित श्रीवास्तव ने जियामऊ स्थित विश्व संवाद केंद्र में प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में राष्ट्रीय चेतना, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को सुदृढ़ करना है। कार्यक्रम के माध्यम से नागरिकों को अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक कर एक सशक्त, संगठित एवं संस्कारित समाज के निर्माण की प्रेरणा दी जाएगी।

समिति के मीडिया प्रभारी शिवांक रमन भदौरिया ने कहा कि कार्यक्रम में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सृजनात्मक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने हेतु “निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिता 2026” का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता जूनियर वर्ग (कक्षा 6 से 8) और सीनियर वर्ग (कक्षा 9 से 12) के लिए होगी। विषय कुटुंब प्रबोधन या पर्यावरण संरक्षण निर्धारित किया गया है और विजेताओं को कार्यक्रम के दौरान सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम के अन्य प्रमुख आकर्षणों में नव संवत्सर पंचांग का विधिवत अनावरण, भव्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, “संघ शताब्दी वर्ष” पर विशेष प्रदर्शनी, “भारत गौरव” सेल्फी प्वाइंट और मुंबई से आए सुप्रसिद्ध गायक सुरेश जी की भजन संध्या शामिल हैं।

स्वामी विवेकानंद साप्ताहिक मिलन प्रमुख ऋषि जैन ने बताया कि कार्यक्रम के अंतर्गत समाज को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा प्रस्तावित पंच परिवर्तन रूपी संकल्पों से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। इसमें सामाजिक समरसता, भाईचारा एवं एकता, नागरिक कर्तव्य एवं अनुशासन, पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सतत जीवनशैली, कुटुंब प्रबोधन और स्वदेशी जीवनशैली शामिल हैं।

ऋषि जैन ने कहा कि यदि समाज का प्रत्येक नागरिक इन पांच संकल्पों को अपनाए तो एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव होगा। इस ऐतिहासिक आयोजन में समाज के गणमान्य नागरिक, शिक्षाविद, युवा, महिलाएं और विद्यार्थी बड़ी संख्या में भाग लेंगे। समिति ने लखनऊ और आसपास के नागरिकों, युवाओं और विद्यार्थियों से इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर भारतीय संस्कृति, एकता और सामाजिक परिवर्तन के इस महाअभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

16° / 26°

Rainy

ट्रेंडिंग न्यूज़

अमेरिका और चीन के प्रभाव से दूर स्वतंत्र वैश्विक गठबंधन बनाने की अपील

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देशों से किसी एक महाशक्ति पर निर्भर न रहने और लोकतंत्र तथा अंतरराष्ट्रीय कानून पर आधारित नई वैश्विक व्यवस्था बनाने का आह्वान किया।

मालदीव में जनमत संग्रह और मेयर चुनाव में सत्ताधारी दल को झटका

संवैधानिक बदलावों को जनता ने नकारा और मेयर चुनावों में विपक्ष के बेहतर प्रदर्शन से सरकार की राजनीतिक स्थिति कमजोर होती नजर आई।

रूस के ड्रोन हमलों से यूक्रेन में पांच लोगों की मौत कई घायल

रातभर चले हमलों में रिहायशी इलाकों और बाजारों को निशाना बनाया गया जिससे कई शहरों में नुकसान हुआ और सुरक्षा स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

राष्ट्रपति मुर्मू ने ईस्टर पर दी शुभकामनाएं, बताया करुणा और एकता का संदेश

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ईस्टर पर देशवासियों को शुभकामनाएं दी और समाज में करुणा, क्षमा और भाईचारे का संदेश साझा किया।

राष्ट्र प्रथम का मंत्र अपनाएं, युवाओं से नशा मुक्त समाज बनाने का आह्वान

उपराष्ट्रपति ने छात्रों को राष्ट्र प्रथम की भावना अपनाने और नशामुक्त, सशक्त समाज निर्माण के लिए तकनीक व मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

पीएनजी कनेक्शन की संख्या में 3.42 लाख का इजाफा

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पीएनजी कनेक्शन की संख्या बढ़ाने और एलपीजी आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं, साथ ही वैकल्पिक ईंधनों के उपयोग को बढ़ावा दिया है।

ईरान ने अमेरिकी ए-10 विमान को मार गिराने का दावा दिया, क्षेत्र में तनाव बढ़ा

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य के पास अमेरिकी ए-10 विमान मार गिराने का दावा किया और क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और सफाई को दी प्राथमिकता

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने समीक्षा बैठक में यात्रियों की सुविधा, स्टेशन की सफाई, सुरक्षा और समयपालन को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया।

बैंक ऑफ अमेरिका ने एपस्टीन पीड़ितों के लिए 72.5 मिलियन डॉलर का निपटान किया

बैंक ऑफ अमेरिका ने जेफरी एपस्टीन से जुड़े सेक्स क्राइम के पीड़ितों के साथ $72.5 मिलियन का समझौता किया, जिसमें करीब 75 महिलाओं के शामिल होने की उम्मीद है।

ट्रम्प के मजाक और सैन्य विवाद से स्टारमर-यूएस रिश्ते संकट में

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प द्वारा स्टारमर का मजाक उड़ाने और ब्रिटेन की सैन्य नीति पर हमला करने के बाद यूके और अमेरिका के संबंध गहरे संकट में हैं और सुधार मुश्किल प्रतीत होता है।