राजनीति
29 Apr, 2026

भारी बारिश से अस्पताल की दीवार ढही, मलबे में दबकर सात की मौत और कई घायल

बेंगलुरु में भारी बारिश के कारण अस्पताल की पुरानी दीवार ढहने से बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें कई लोग मलबे में दबे और राहत कार्य जारी है।

बेंगलुरु 29 अप्रैल।

शहर के शिवाजीनगर स्थित बोरिंग एंड लेडी कर्जन अस्पताल की पुरानी चहारदीवारी भारी बारिश के चलते बुधवार को अचानक ढह गई, जिससे कई लोग मलबे में दब गए। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार इस हादसे में सात लोगों की मौत की बात सामने आई है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है और राहत व बचाव कार्य जारी है।

यह घटना बुधवार शाम तेज बारिश के दौरान हुई, जब अस्पताल परिसर की पुरानी दीवार अचानक गिर गई। इस हादसे में करीब 15 लोग मलबे के नीचे दबने की आशंका जताई गई है। मृतकों की संख्या को लेकर प्रारंभिक जानकारी में सात लोगों की मौत बताई जा रही है, लेकिन आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

हादसे में बच्चों समेत कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य में जुट गए हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटनास्थल का दौरा किया और राहत कार्यों में तेजी लाने तथा घायलों के उचित उपचार के निर्देश दिए हैं। वहीं, उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार ने भी घटना पर चिंता जताते हुए पुलिस कमिश्नर से बातचीत की और तुरंत घटनास्थल पर पहुंचने की बात कही।

फिलहाल राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है और विस्तृत जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

28° / 41°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़