नगांव, 26 मई।
जिले के राहा क्षेत्र में मंगलवार देर रात भ्रष्टाचार निरोधक एवं सतर्कता शाखा ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने मत्स्य विभाग के एक पूर्व अधिकारी के आवास पर छापेमारी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, भ्रष्टाचार निरोधक टीम ने एक जांच के सिलसिले में यह अभियान चलाया। छापेमारी के बाद पूर्व अधिकारी को आवश्यक पूछताछ के लिए विभाग के कार्यालय ले जाया गया है।
उल्लेखनीय है कि संबंधित अधिकारी ने हाल ही में स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (वीआरएस) ली थी, जिसके बाद से वे राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय होने के प्रयास में थे। हालांकि, इस छापेमारी का सटीक कारण और विस्तृत विवरण अभी तक आधिकारिक रूप से साझा नहीं किया गया है। विभाग मामले की गहन जांच में जुटा है।














