मध्य प्रदेश
26 May, 2026

मंदसौर में आरटीई प्रवेश को लेकर बच्चों का प्रदर्शन, कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना

मंदसौर में आरटीई के तहत स्कूल प्रवेश न मिलने से नाराज बच्चों और अभिभावकों ने कलेक्टर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया, जहां अधिकारियों से चर्चा के बाद समाधान का आश्वासन मिलने पर धरना समाप्त हुआ।

मंदसौर, 26 मई ।

मध्य प्रदेश के मंदसौर में शिक्षा के अधिकार के तहत स्कूल में प्रवेश न मिलने से नाराज छोटे बच्चे मंगलवार को अपने माता-पिता के साथ कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए।

करीब 40 डिग्री तापमान के बीच बच्चे और अभिभावक छाता लेकर दोपहर तक प्रदर्शन करते रहे और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताते रहे।

यह मामला शहर के एक निजी स्कूल में नर्सरी प्रवेश से जुड़ा है, जहां अभिभावकों का आरोप है कि ऑनलाइन लॉटरी में चयन होने के बावजूद स्कूल प्रबंधन ने प्रवेश देने से इनकार कर दिया।

अभिभावकों के अनुसार सत्र के लिए चयन के बाद मोबाइल पर निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का संदेश भी मिला था, लेकिन बाद में स्कूल ने प्रवेश देने से मना कर दिया और आवंटन निरस्त होने का संदेश भेज दिया गया।

इस मुद्दे को लेकर अभिभावक पहले भी कई बार जनसुनवाई, कलेक्टर कार्यालय, हेल्पलाइन और जनप्रतिनिधियों तक शिकायत पहुंचा चुके थे, लेकिन समाधान नहीं होने पर वे बच्चों के साथ धरने पर बैठ गए।

प्रदर्शन के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर समझाइश दी, जबकि बाद में कलेक्टर ने कुछ अभिभावकों और प्रतिनिधियों को चर्चा के लिए बुलाया।

बैठक के बाद बताया गया कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और आरटीई प्रवेश प्रक्रिया को लेकर वैकल्पिक व्यवस्था पर विचार किया जा रहा है, साथ ही स्कूलों की सूची की समीक्षा कर आगे कार्रवाई का आश्वासन दिया गया है।

अंततः प्रशासन से मिले आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़