Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
26 May, 2026

पेट्रोल-डीजल महंगाई पर कांग्रेस का हमला, खरगे ने उठाए सवाल

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठाते हुए कहा कि कच्चे तेल की कीमतें घटने के बावजूद जनता को इसका लाभ नहीं मिल रहा।

नई दिल्ली, 26 मई।

कच्चे तेल की अंतरराष्ट्रीय कीमतों में गिरावट के बावजूद देश में पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सवाल उठाया कि जब कच्चा तेल सस्ता हुआ है तो इसका लाभ आम जनता को क्यों नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 26 मई 2014 को जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पदभार संभाला था, उस समय भारतीय बास्केट का कच्चा तेल 108.05 डॉलर प्रति बैरल था और डॉलर के मुकाबले रुपया 58.59 के स्तर पर था, जबकि उस समय पेट्रोल 71.51 रुपये और डीजल 56.71 रुपये प्रति लीटर मिल रहा था।

खरगे ने आगे कहा कि वर्तमान में अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल 99 डॉलर प्रति बैरल से नीचे है, इसके बावजूद देश में पेट्रोल की कीमत 102.12 रुपये और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच चुकी है।

उन्होंने बताया कि इस अवधि में पेट्रोल की कीमतों में लगभग 42.8 प्रतिशत और डीजल में करीब 67.9 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जो आम जनता पर सीधा असर डाल रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने यह भी कहा कि पेट्रोल और डीजल की कीमतों का असर केवल ईंधन तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे परिवहन लागत बढ़ती है, खाद्य पदार्थ महंगे होते हैं और आम जीवन पर महंगाई का बोझ और अधिक बढ़ जाता है।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़