Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
अन्य राज्य
25 May, 2026

केंद्रीय मंत्री बंदी संजय ने 23 लोगों पर दायर किया मानहानि केस, एक करोड़ मुआवजे की मांग

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने अपने और परिवार के खिलाफ कथित अपमानजनक ऑनलाइन अभियान को लेकर 23 लोगों के खिलाफ सिटी सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर कर एक करोड़ रुपये मुआवजे की मांग की है।

हैदराबाद, 25 मई ।

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री बंदी संजय कुमार ने अपने और अपने परिवार के खिलाफ कथित रूप से चलाए जा रहे अपमानजनक और दुर्भावनापूर्ण अभियान को लेकर विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, मीडिया संस्थानों और राजनीतिक व्यक्तियों के खिलाफ सिटी सिविल कोर्ट में मानहानि का मुकदमा दायर किया है।

उन्होंने इस याचिका में गूगल, मेटा के फेसबुक और इंस्टाग्राम, एक्स समेत कई स्थानीय चैनलों सहित कुल 23 लोगों को प्रतिवादी बनाया है। मंत्री ने आरोप लगाया है कि उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से सुनियोजित तरीके से भ्रामक सामग्री फैलाकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है।

बंदी संजय कुमार ने कहा कि इस अभियान के कारण उन्हें मानसिक प्रताड़ना और राजनीतिक नुकसान उठाना पड़ा है, साथ ही उन्होंने अपने बेटे से जुड़े एक मामले पर चल रहे प्रचार पर भी आपत्ति जताई है और एक करोड़ रुपये के मुआवजे की मांग की है।

उन्होंने अपनी याचिका में कहा है कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत उन्हें गरिमा और प्रतिष्ठा का अधिकार प्राप्त है, लेकिन विभिन्न डिजिटल और मीडिया प्लेटफॉर्म पर झूठी, अपमानजनक और भ्रामक सामग्री लगातार प्रकाशित की जा रही है।

मंत्री का कहना है कि सनसनीखेज लेखों, भ्रामक थंबनेल, मनगढ़ंत पोस्ट, अपमानजनक कैप्शन और वीडियो के जरिए उनके खिलाफ गलत धारणा बनाई जा रही है, जिससे उनकी सामाजिक और राजनीतिक छवि को नुकसान पहुंच रहा है।

याचिका में 50 एक्स लिंक, 99 इंस्टाग्राम पोस्ट और कई यूट्यूब लिंक का उल्लेख किया गया है, साथ ही उन अकाउंट्स का भी विवरण दिया गया है जिनसे यह सामग्री साझा की गई है, जिसमें राजनीतिक दलों और पत्रकारों के नाम भी शामिल हैं।

उन्होंने दावा किया है कि यह ऑनलाइन अभियान उन्हें और उनके परिवार को झूठे मामलों में जोड़कर बदनाम करने के लिए चलाया जा रहा है, जिससे उन्हें गंभीर मानसिक पीड़ा और अपूरणीय प्रतिष्ठात्मक नुकसान हो रहा है। इससे पहले भी वे इस मामले में सामग्री हटाने के निर्देश की मांग को लेकर अदालत का रुख कर चुके हैं।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़