राजनीति
08 Jul, 2026

ममता बनर्जी के कथित थप्पड़ कांड से बंगाल में सियासी हलचल तेज

कालीघाट आवास के बाहर ममता बनर्जी का कथित वीडियो वायरल होने के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में विवाद तेज हो गया है।

कोलकाता, 8 जुलाई।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। वायरल वीडियो में दावा किया जा रहा है कि कालीघाट स्थित उनके आवास के बाहर भीड़ के बीच उन्होंने एक टीएमसी कार्यकर्ता को थप्पड़ मारा।

बताया जा रहा है कि यह घटना उस समय की है, जब बरुईपुर में हुए कथित दुष्कर्म और हत्या मामले के विरोध में निकाली गई रैली के बाद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक कालीघाट स्थित आवास के बाहर जमा हुए थे। इस दौरान वहां अफरा-तफरी जैसी स्थिति बन गई थी।

जानकारी के अनुसार, ममता बनर्जी ने बुधवार को बरुईपुर मामले के विरोध में मार्च निकाला था। तृणमूल कांग्रेस की ओर से बताया गया कि इस रैली को कलकत्ता हाई कोर्ट की अनुमति मिली थी और यह तय मार्ग के अनुसार आगे बढ़ी थी।

रैली समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री के आवास के बाहर समर्थकों की भीड़ जमा हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में ममता बनर्जी भीड़ को नियंत्रित करती दिखाई दे रही हैं। इसी दौरान उनके आसपास मौजूद एक व्यक्ति को थप्पड़ मारने का दृश्य दिखाई देने का दावा किया जा रहा है।

वीडियो में कुछ लोगों को रास्ता खाली कराने और भीड़ को पीछे हटाने की कोशिश करते हुए भी देखा जा रहा है। घटना के बाद पश्चिम बंगाल की राजनीति में नया विवाद खड़ा हो गया है। विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

रैली के दौरान टीएमसी और भाजपा समर्थकों के बीच तनाव की खबरें भी सामने आई थीं। हालांकि वायरल वीडियो को लेकर लगाए जा रहे दावों पर आधिकारिक रूप से विस्तृत प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

|
आज का राशिफल

जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। समय नकारात्मक परिणाम देने वाला बन रहा है। कल का परिश्रम आज लाभ देगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता चला जाएगा। पर प्रपंच में ना पड़कर अपने काम पर ध्यान दीजिए। आत्मीय श्रेष्ठता बनेगी। शुभांक-2-5-6

आज का मौसम

भोपाल

24° / 27°

Light rain

ट्रेंडिंग न्यूज़