Naidunia Live
• टॉप न्यूज़ • मध्य प्रदेश • विज्ञान व प्रौद्योगिकी • अपराध • शिक्षा • संपादकीय • धर्म / अध्यात्म • वीडियो स्टोरी • मौसम • त्योहार • प्रेरक कहानियाँ
• वीडियो • न्यूज़ आर्काइव
राजनीति
26 May, 2026

वित्तमंत्री के ‘3एफ’ बयान पर कांग्रेस का हमला, जयराम रमेश ने उठाए सवाल

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने वित्तमंत्री के ‘3एफ’ बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि देश में निजी निवेश की गिरावट और आर्थिक दबाव को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

नई दिल्ली, 26 मई।

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण के ‘3एफ’ यानी फ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्स से जुड़े बयान को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि वित्तमंत्री स्वयं जिन तीन क्षेत्रों को चिंता का विषय बता रही हैं, वही देश की अर्थव्यवस्था पर भारी दबाव डाल रहे हैं, जबकि पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतें आम जनता की मुश्किलें बढ़ा रही हैं।

जयराम रमेश ने मंगलवार को सोशल मीडिया एक्स पर कहा कि वित्तमंत्री ने 3एफ को लेकर जो चिंता जताई है, उसमें चौथे और सबसे महत्वपूर्ण पहलू ‘एफ’ यानी निजी निवेश की गिरती स्थिति को नजरअंदाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कुल प्रत्यक्ष विदेशी निवेश में गिरावट दर्ज की गई है और जीडीपी के अनुपात में निजी कॉरपोरेट निवेश 2014 से पहले के उच्च स्तर के मुकाबले लगभग आधा रह गया है।

उन्होंने आगे कहा कि भारतीय कंपनियां अब विदेशों में अधिक स्थिर और लाभकारी अवसरों की तलाश कर रही हैं, जिसके कारण कई कॉरपोरेट दिग्गज भी विदेशों में बसने लगे हैं। उनके अनुसार निवेश केवल आर्थिक नहीं बल्कि मनोवैज्ञानिक कारकों से भी प्रभावित होता है और देश में कमजोर उपभोक्ता मांग ने निवेश को प्रभावित किया है।

गौरतलब है कि वित्तमंत्री ने सिडबी की 37वीं वर्षगांठ के मौके पर फ्यूल, फर्टिलाइजर और फॉरेक्स को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया था।

|
वीडियो फीचर

शिवपुरी में शराब दुकान बंद कराने पहुंचीं महिलाओं का पुलिस से विवाद, लाठियां चलीं


पांढुरना में गोटमार परंपरा के नाम पर बरसे पत्थर, 700 पुलिसकर्मी तैनात

जहरीली शराब कांड का आरोपी रवि लखेरा एनकाउंटर में घायल, पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार

सागर जहरीली शराब कांड पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान | दोषियों को ऐसा सबक सिखाएंगे!

भोपाल में जूनियर डॉक्टरों का स्टाइपेंड बढ़ाने का आंदोलन, सड़क जाम से भारी ट्रैफिक

शिक्षक दिवस पर CM मोहन यादव की बड़ी घोषणा, TET अभ्यर्थी दे सकेंगे ऑफलाइन परीक्षा

आज का राशिफल

व्ययाधिक्य का अवसर आ सकता है। लाभदायक कार्यों की चेष्टाएं प्रबल होंगी। बुद्घितत्व की सक्रियता से अल्प लाभ का हर्ष होगा। कुछ महत्वपूर्ण कार्य बनाने के लिए भाग-दौड़ रहेगी। लाभकारी गतिविधियों में सक्रियता रहेगी। रुका हुआ लाभ आज प्राप्त हो सकता है। धार्मिक स्थलों की यात्रा का योग। शुभांक-4-6-8

आज का मौसम

भोपाल

22° / 31°

Partly sunny

ट्रेंडिंग न्यूज़