टॉप न्यूज़
26 May, 2026

डबल डेकर बस हादसे में 7 की मौत, एक्सप्रेसवे पर मचा कोहराम

उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटने से सात यात्रियों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए, हादसे की वजह चालक को झपकी आना बताई जा रही है।

उन्नाव, 26 मई ।

लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में एक डबल डेकर वातानुकूलित बस पलट गई, जिसमें सात यात्रियों की मौत हो गई जबकि कई अन्य घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना सुबह लगभग पांच बजे हुई, जब दिल्ली से बिहार जा रही बस अनियंत्रित होकर पलट गई। बस में कुल छत्तीस यात्री सवार थे और हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि चालक को झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण नहीं रह सका, जिससे बस डिवाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गई। हादसे के दौरान कई यात्री खिड़कियों से बाहर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर राहत और बचाव दल मौके पर पहुंचा और एंबुलेंस की मदद से घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां छह लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाद में उपचार के दौरान एक और घायल ने दम तोड़ दिया, जिससे मृतकों की संख्या सात हो गई।

घायलों में तीन पुलिसकर्मी भी शामिल बताए गए हैं, जिनमें कई की हालत गंभीर होने पर उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।

|
आज का राशिफल

इस सप्ताह आपके लिए अनुकूल समय है। पेशेवर मोर्चे पर सफलता मिलने के योग हैं। व्यक्तिगत जीवन में भी सुकून और संतोष रहेगा।
भाग्यशाली रंग: लाल
भाग्यशाली अंक: 9
मंत्र: "ॐ हं राम रामाय नमः"

आज का मौसम

भोपाल

31° / 43°

SUNNY

ट्रेंडिंग न्यूज़